ब्रिटिश एयरवेज के मेन्यू से गोमांस गायब
लंदन
:
हिंदुओं
की भावनाओं का
ख्याल रखते
हुए ब्रिटिश
एयरवेज ने एक
अहम फैसला
किया है।
एयरवेज ने
अपने मेन्यू
से गोमांस से
बने फूड आइटम
को हटा दिया
है। अब एयरवेज
के इकनॉमिक
क्लास के
यात्रियों को
गाय का मांस
नहीं परोसा
जाएगा।
भारत
ब्रिटिश
एयरवेज के लिए
दूसरा सबसे
बड़ा बाजार
है। जाहिर है,
यह कदम
भारतीयों की
भावनाओं का
ख्याल रखते
हुए उठाया गया
है।
एयरवेज
गाय के मांस की
जगह मछली और
चिकन से बने
फूड आइटम
उपलब्ध
कराएगी।
ब्रिटेन के एक
अखबार 'डेली
मेल' ने यह
जानकारी दी।
ब्रिटिश
एयरवेज के
प्रवक्ता ने
कहा, ''हमारे
पास दो ही तरह
के फूड आइटम का
ऑप्शन है। गाय
और सुअर के
मांस से लोगों
की धार्मिक
भावनाएं आहत
होती हैं।
इसलिए हमने
ऐसे व्यंजन को
चुना जो कि
ज्यादा से
ज्यादा लोगों
को परोसे जा
सके। इस गर्मी
के दौरान हम
अपनी
अंतरराष्ट्रीय
उड़ानों में
मछली और चिकन
से बना खाना
उपलब्ध
कराएंगे।
मछली के
व्यंजन (फिश
पाई) काफी
लोकप्रिय
हैं। इसके
अलावा हम यह भी
देख रहे हैं कि
हमारे बड़े
बाजारों का
ट्रेंड क्या
है और वहां के
यात्रियों को
किस तरह का
व्यंजन पसंद
है।''
हालांकि
फर्स्ट और
क्लब वर्ल्ड
में गोमांस
परोसा जा रहा
है। प्रवक्ता
ने कहा, ''हम इन
दोनों
श्रेणियों के
यात्रियों को
गाय के मांस
परोस रहे हैं।
हालांकि हम इस
बात पर विचार
रहे हैं कि ठंड
के दिनों में
गाय के मांस को
मेन्यू में
शामिल किया
जाए या
नहीं।''
ब्रिटिश
एयरवेज के इस
फैसले से
ब्रिटेन की
हिंदू
काउंसिल खुश
है। काउंसिल
के एक अधिकारी
ने कहा कि
हिंदू समुदाय
इस निर्णय का
स्वागत करता
है। अधिकारी
ने आगे कहा कि
हिंदू
ब्रिटेन की
संस्कृति का
काफी सम्मान
करते हैं और वे
ब्रिटेन की
सभ्यता में
घुलमिल गए
हैं। हालांकि
हिंदुओं को
दूसरे के
खानपान से कोई
ऐतराज नहीं
है।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3026902.cms
---------------- Note: Content of this blog post is writer's personal opinion and may not be SanghParivar.org or Sangh's view.- rkm's blog
- Login or register to post comments
- 650 reads
-






