ओबामा का राज्याभिषेक

कैसा है अमरीका प्यारे

पढ़ के अखबार देखो

 

कार बनाने वाले

फ़िरते बेकार देखो

 

बैंक जो देती थी 'लोन'

लेती उधार देखो

 

सरकार जो टैक्स लूटे

बन गई उदार देखो

 

बंगलो वालों के यहाँ

टूटते घर-बार देखो

 

आशा और परिवर्तन का मसीहा

दिखलाता अंधकार देखो

 

बंदा था संत बनता

निकला साहूकार देखो

 

$50 मिलियन का चूना कर के

करता श्रंगार देखो

 

बॉलरूम में नाचे नेता

जनता बेरोज़गार देखो

 

आप के पैसों से दे दी

मैक्केन को हार देखो

 

अपने पैसों से देता

बीवी को हार देखो

 

जनता से चंदा खींचा

कहलाता अवतार देखो

 

नेता से धन मांगा

कहलाया मक्कार देखो

 

जी-एम के सी-ई-ओ का प्लेन से आना-जाना

कहलाए दुराचार देखो

 

$50 मिलियन जो फ़ूंक रहा है

वो पाता सत्कार देखो

 

देश की लुटिया डूब गई

हर कोई बीमार देखो

 

फिर भी राज्याभिषेक होगा

और होगा शानदार देखो

 

दिखावा है अमरीका प्यारे

इस के आर-पार देखो

 

सिएटल | 425-445-0827

15 जनवरी 2009

============ ==

ओबामा = Obama;  अमरीका = America; बैंक = bank;

लोन = loan; टैक्स = tax; मिलियन = million; बालरुम =ballroom

मैक्केन =McCain; जी-एम =GM; सी-ई-ओ = CEO; प्लेन =plane, airplane 

A picture may be worth a thousand words. But mere words can inspire millions
 

(YouTube link:  http://www.youtube. com/watch? v=nlGymQhVbgU )

 
---------------- Note: Content of this blog post is writer's personal opinion and may not be SanghParivar.org or Sangh's view.