रोहिणी में बांग्लादेशी चोरों का आतंक


नई
दिल्लीः

रोहिणी
इलाके में
आजकल
बांग्लादेशी
चोरों ने आतंक
फैला रखा है।
यहां चोरी की
दर्जन भर
वारदातें हो
चुकी हैं,
लेकिन पुलिस
को अभी तक कोई
सफलता हाथ
नहीं लगी है।
बेहद
सुरक्षित
माने जाने
वाले
अपार्टमेंट्स
पर भी चोर अपने
हाथ साफ कर
चुके हैं।
चोरों के
हौसले कितने
बढे़ हुए हैं,
इसका अंदाजा
पिछले दिनों
दिल्ली पुलिस
के एक
सबइंस्पेक्टर
के घर हुई चोरी
की घटना से
लगाया जा सकता
है। यहां के
लोग
पुलिसवालों
पर ठोस
कार्रवाई न
करने का आरोप
लगा रहे हैं।
उनका कहना है
कि पुलिस की
लापरवाही के
कारण ही चोरों
के मन में कोई
डर नहीं
है।

पुलिस
के रवैये से
परेशान लोग अब
खुद ही चोरों
से निपटने के
तरीके ढूंढ
रहे हैं। विगत
14 मई को लोगों
ने एक चोर को
पकड़ कर पुलिस
के हवाले
किया। उसके
पास से नए तरह
का चाकू बरामद
हुआ है।
पूछताछ में
उसने बताया कि
वह मूल रूप से
बांग्लादेश
का रहने वाला
है और रिठाला
गांव के पास
झुग्गी बस्ती
में रहता है।
वह अपने 6-7
साथियों के
साथ रवि डबास
के फ्लैट में
देर रात लगभग 2:30
बजे चोरी के
इरादे से आया
था। पड़ोसी
कुछ कर न पाएं,
इसलिए वह चोरी
करने से पहले
उनके फ्लैटों
के दरवाजे
बाहर से बंद कर
रहा था।

लोगों को
इसकी भनक लग
गई। उसी समय एक
लड़की अपने घर
में पढ़ाई कर
रही थी। उसने
आसपास के
लोगों को
सावधान किया।
वहां के
सिक्युरिटी
गार्ड व
निवासियों ने
उनको घेर लिया,
लेकिन ये
बदमाश चाकुओं
व पिस्तौलों
से लैस थे। इस
तरह लोगों को
डरा धमकाकर
अधिकांश
बदमाश वहां से
भाग
गए।

स्थानीय
निवासियों का
कहना है कि
कॉलोनी के
आसपास पुलिस
गश्त नहीं
होती।
स्ट्रीट लाइट
भी अक्सर बंद
रहती हैं। चोर
इसी का फायदा
उठा रहे हैं।
वे बंद पड़े
घरों को अधिक
निशाना बना
रहे हैं। इस
वजह से
अधिकांश लोग
रात में होने
वाले
शादी-ब्याह के
या किसी अन्य
समारोहों में
जाने से कतरा
रहे हैं।
लोगों का कहना
है कि कारों की
बैट्री व
महंगे शीशे,
म्यूजिक
सिस्टम, साइकल
की चोरी तो अब
आम बात हो गई
है।
उल्लेखनीय है
कि चोरों ने 26
अप्रैल को
दिल्ली पुलिस
के
सब-इंस्पेक्टर
विजेंद्र के
घर हाथ साफ
किया। वह अपनी
पत्नी को लेकर
अस्पताल गए
हुए थे, तभी
चोर उनके
फ्लैट से लगभग
6 लाख रुपये के
जूलरी, कपड़े व
अन्य सामान ले
गए। चोरों ने
फ्लैट का
दरवाजा उखाड़
कर वारदात को
अंजाम दिया।

इसी इलाके
में कुछ महीने
पहले चोर
बालाजी मंदिर
से 20 लाख रुपये
के जेवरात ले
उड़े थे। उसके
अगले दिन झंग
अपार्टमेंट
के फ्लैट नंबर
98-डी से 45 हजार
रुपये नकद
सहित 1 लाख 30
हजार रुपये
कीमत के अन्य
सामान चोरी हो
गए थे। चोरों
ने दरवाजे का
ताला तोड़कर
वारदात को
अंजाम दिया
था।

http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3091693.cms 

---------------- Note: Content of this blog post is writer's personal opinion and may not be SanghParivar.org or Sangh's view.