'संघ' से कोचिंग लेकर मौलाना ने पास किया UPSC
मुंबई:
आमतौर पर
धारणा है कि
मदरसों में
शिक्षा का
आधार आधुनिक न
होकर
परंपरावादी
है। लेकिन इस
साल के
यूपीएससी
एग्जाम में
देवबंद के एक
मौलाना ने
सफलता पाई
है।
वसीम-उर-रहमान
नाम के देवबंद
छात्र अपने
चौथे प्रयास
में कामयाब
हुए।
सिद्धार्थनगर
बस्ती के रहने
वाले वसीम को 734
सफल
प्रतियोगियों
में 404वां
स्थान मिला
है।
दिलचस्प
बात यह है कि
वसीम ने
राष्ट्रीय
स्वयंसेवक
संघ द्वारा
संचालित
इंस्टिट्यूट
संकल्प में इस
प्रतियोगी
परीक्षा के
लिए कोचिंग की
थी।
उल्लेखनीय है
कि वह
यूपीएससी
क्लियर करने
वाले पहले ऐसे
शख्स हैं
जिन्होंने
मदरसे में
शिक्षा पाई
है।
मदरसे
की शिक्षा के
बारे में उनका
मानना है कि
मदरसे की
शिक्षा ने
उन्हें सोचने
की बेहतर
क्षमता दी।
संघ संचालित
संकल्प की भी
तारीफ करते
हुए उन्होंने
कहा वे अच्छा
काम कर रहे
हैं।
http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/3074729.cms
---------------- Note: Content of this blog post is writer's personal opinion and may not be SanghParivar.org or Sangh's view.- rkm's blog
- Login or register to post comments
- 481 reads
-






