बांग्लादेश में भारतीय युवकों का पता नहीं
अगरतला : बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसने के लिए वहाँ की जेल में भेजे गए दक्षिणी त्रिपुरा के कृष्णानगर गाँव के दो युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। आधिकारिक सू़त्रों ने आज यहाँ बताया कि बेलोनिया उपसंभाग के निवासी संजय भौमिक (20) और पिंटू देवनाथ (21) को नवंबर में बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फेनी की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक माह के कारावास की सजा सुनाई थी। सूत्रों के अनुसार कैद की सजा पूरी होने के बाद दोनों को बांग्लादेश राइफल्स द्वारा भारत भेजा जाना था लेकिन दोनों के परिवारों को उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त के साथ उठाया गया है। बेलोनिया उपसंभाग बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ है।
- Forums:






this problem can't solve by
this problem can't solve by dilog,this problem can solve by gun,pick up the gun,save hindu ,save india.